एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान : भारत-अमेरिका की सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और अमेरिका की सेनाओं का संयुक्त युद्ध अभ्यास सोमवार को राजस्थान की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ। एक सैन्य प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान : भारत-अमेरिका की सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू

जयपुर, नौ सितंबर भारत और अमेरिका की सेनाओं का संयुक्त युद्ध अभ्यास सोमवार को राजस्थान की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ। एक सैन्य प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

सैन्य प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने यहां एक बयान में बताया कि भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास का 20वां संस्करण आज राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ। यह अभ्यास 22 सितंबर तक चलेगा।

भारत और अमेरिका की सेनाओं द्वारा इस युद्धाभ्यास का आयोजन 2004 से हर साल किया जाता है।

उन्होंने बताया कि यह संस्करण सैन्य शक्ति और उपकरणों के संदर्भ में संयुक्त अभ्यास के दायरे और सामर्थ्य में उल्लेखनीय बढ़ोतरी का प्रतीक है। 600 सैनिकों की भारतीय सैन्य टुकड़ी का प्रतिनिधित्व राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन के साथ-साथ अन्य हथियारों और सैन्य सेवाओं के कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। युद्धाभ्यास में इतने ही अमेरिकी सैनिक भाग ले रहे हैं। उनकी टुकड़ी का प्रतिनिधित्व अमेरिकी सेना के अलास्का स्थित 11वें एयरबोर्न डिवीजन की 1-24 बटालियन के सैनिक करेंगे।

इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र जनादेश के सातवें अध्याय के तहत आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।

प्रवक्ता के अनुसार, यह युद्ध अभ्यास दोनों पक्षों को संयुक्त अभियान चलाने की रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में सक्षम बनाएगा।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2024 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).