देश की खबरें | राजस्थान में सीआईएसएफ की तर्ज पर राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की औद्योगिक इकाईयों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की तर्ज पर राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन किया जाएगा। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई।

जयपुर, 24 जुलाई राजस्थान की औद्योगिक इकाईयों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की तर्ज पर राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन किया जाएगा। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई।

इसके मुताबिक, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल में तीन बटालियन गठित की जाएगी। इन बटालियन का मुख्यालय भिवाड़ी, चित्तौड़गढ़ एवं बालोतरा में होगा। इनका गठन केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर होगा।

बयान में कहा गया कि भिवाड़ी बटालियन के कार्यक्षेत्र में जयपुर, अजमेर, सीकर, अलवर, झुंझुनूं, भरतपुर, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर जिले हैं। इनमें 3,81,694 पंजीकृत उद्यम/इकाईयां है।

इसके अनुसार, चित्तौड़गढ़ बटालियन के दायरे में भीलवाड़ा, उदयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़ राजसमंद, झालावाड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, बारां, बूंदी जिले आएंगे। इनमें 2,39,339 पंजीकृत इकाईयां हैं। वहीं, बालोतरा बटालियन के कार्यक्षेत्र में जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, पाली, हनुमानगढ़, बाड़मेर, नागौर, चूरू, जालोर, सिरोही और जैसलमेर जिले शामिल होंगे। इनमें 3,53,528 पंजीकृत इकाईयां हैं।

बयान में बताया गया कि गहलोत ने तीनों बटालियन के लिए कुल 3,072 नवीन पदों के सृजन को स्वीकृति दी है।

बयान के अनुसार, गहलोत ने बटालियन को विभिन्न वाहन, फर्नीचर इत्यादि एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगभग 21 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इससे प्रदेश की औद्योगिक इकाईयों को सहज एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने पूर्व में राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन के सम्बन्ध में घोषणा की थी।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\