एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान: पूर्वी हिस्सों में कई जगह आंधी के साथ हुई बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पूर्वी भागों में बीते चौबीस घंटे में कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान: पूर्वी हिस्सों में कई जगह आंधी के साथ हुई बारिश

जयपुर, 26 जून राजस्थान के पूर्वी भागों में बीते चौबीस घंटे में कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, इस दौरान राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई।

विभाग ने बताया कि सबसे अधिक बारिश भूंगड़ा (बांसवाड़ा) में 115 मिलीमीटर (मिमी) दर्ज की गयी।

वहीं दानपुर, मसूदा और झाड़ोल में 80 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे के दौरान राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई|

विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2025 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).