देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत देश में उच्चतम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण मामलें के 75 प्रतिशत से अधिक मरीज ठीक हुए है। जयपुर के सवाईमान सिंह मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ सुधीर भंडारी ने दावा किया कि यह देश में संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की उच्चतम दर है।

जियो

जयपुर,17 जून राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण मामलें के 75 प्रतिशत से अधिक मरीज ठीक हुए है। जयपुर के सवाईमान सिंह मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ सुधीर भंडारी ने दावा किया कि यह देश में संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की उच्चतम दर है।

डॉ सुधीर भंडारी ने दावा किया कि यह दर प्रशासनिक कार्रवाई, अग्रिम कार्रवाई और स्वास्थ्य सेवाओं की सर्वोत्तम सुविधाओं से हासिल की जा सकी है।

यह भी पढ़े | गलवान घाटी में भारत और चीन के प्रमुख जनरलों के बीच चल रही वार्ता खत्म: 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

डॉ भंडारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जल्दी लॉकडाउन लगाने, वायरस संक्रमण के रोकथाम की निवारक रणनीति और सबसे प्रभावी संक्रमण के सम्पर्क में आये लोगो की तलाशी से प्रदेश संक्रमण रोकने में लाभान्वित हुआ।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 निरूद्ध कार्यक्रम के तहत निगरानी दलों और त्वरित प्रतिक्रिया दलों के गठन से चिकित्सीय देखभाल में मदद मिली।

यह भी पढ़े | UN Security Council Elections 2020: यूएनएससी (UNSC) में भारत का पुन: प्रवेश लगभग तय.

डॉ भंडारी ने बताया कि जयपुर का सरकारी अस्पताल सवाईमान सिंह चिकित्सालय कोविड-19 मरीजों के लिये प्रबंधन का रोल मॉडल बन कर उभरा।

उन्होंने बताया कि सवाईमानसिंह चिकित्सालय ऐसा पहला अस्पताल है जहां हाइड्रोक्लोरोक्विन और एंटी एचआई दवा लोपीनेवीर और रिटोनावीर कोविड-19 के कुछ मरीजों को दी गई जिसके अच्छे परिणाम सामने आये।

राजस्थान में अब तक 13 हजार 338 कोविड-19 के मरीज पाये गये है जिनमें से 10,125 मरीज संक्रमण से ठीक हो गये है।

राज्य में 309 कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

‘I Love My Daughter’: यूपी के मेरठ में तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, पिता ने कहा- 'बेटी की खुशी सबसे ऊपर' (Watch Video)

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें