देश की खबरें | राजस्थान में संक्रमित मरीजो से अधिक रही कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या : शर्मा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा ने कहा कि बुधवार को राज्य में करीब दो महीने बाद प्रतिदिन आने वाली कोरोना जांच रिपोर्ट में ठीक हुए मरीजों की संख्या संक्रमित मरीजों से अधिक रही।
जयपुर, पांच मई चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा ने कहा कि बुधवार को राज्य में करीब दो महीने बाद प्रतिदिन आने वाली कोरोना जांच रिपोर्ट में ठीक हुए मरीजों की संख्या संक्रमित मरीजों से अधिक रही।
डॉ शर्मा ने कहा की बुधवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 16815 रही, जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 17022 रही ।
उन्होंने कहा कि एक मार्च को संक्रमित मरीजों की संख्या 119 थी, जबकि पॉजिटिव से निगेटिव होने वालों की संख्या 123 थी। मंत्री ने कहा कि उसके बाद से कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा देखा गया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब करीब 1 लाख 96 हज़ार संक्रमित मरीज है, लेकिन यदि आमजन जन अनुशासन पखवाड़े का सख्ती से पालन करे तो इस संख्या को तेज़ी से घटाया जा सकता है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मरीजों की जरूरत और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार आमजन को ऑक्सीजन एवं जरूरी इंजेक्शन उपलब्ध कराने की व्यवस्था करवाई जा रही है।
शर्मा ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 80 हजार से ज्यादा कोरोना जांच प्रतिदिन किए जा रहे हैं और जल्द ही विभाग डेढ़ लाख से ज्यादा जांच प्रतिदिन करने की क्षमता विकसित कर लेगा।
कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2021 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

