एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में आगामी दिनों में अधिकांश हिस्सों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में मानसून की सक्रियता के चलते आगामी दिनों में पूर्वी हिस्सों के अधिकांश भागों और पश्चिमी हिस्सों के बीकानेर और जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

देश की खबरें | राजस्थान में आगामी दिनों में अधिकांश हिस्सों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया

जयपुर, छह जुलाई राजस्थान में मानसून की सक्रियता के चलते आगामी दिनों में पूर्वी हिस्सों के अधिकांश भागों और पश्चिमी हिस्सों के बीकानेर और जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी भाग के अधिकांश हिस्सों और पश्चिमी भाग के बीकानेर और जोधपुर संभाग में आगामी चार पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश व एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में राज्य के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि करौली जिले में कहीं कहीं मूसलाधार बारिश व बांसवाड़ा, भरतपुर, डूंगरपुर, व जयपुर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश दर्ज की गई।

विभाग ने आगामी दो दिनों में पूर्वी हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट और पश्चिमी हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान जोधपुर के बिलाड़ा में 12 सेंटीमीटर, जालोर के बागोड़ा में 9 सेंटीमीटर, जयपुर के सांभर में 9 सेंटीमीटर, डूंगरपुर के गलियाकोट में 8 सेंटीमीटर, उदयपुर के झाड़ोल में 7 सेंटीमीटर, जयपुर के नरैना में 7 सेंटीमीटर, चूरू के तारानगर में 6 सेंटीमीटर,बीकानेर के डूंगरगढ़ में 6 सेंटीमीटर,, बांसवाड़ा में 6 सेंटीमीटर, अजमेर के सरवाड़ में 6 सेंटीमीटर, सीकर के फतेहपुर में 6 सेंटीमीटर, और अन्य कई स्थानों पर 5 सेंटीमीटर से 1 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

वहीं बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच बजे तक पिलानी में 39.6 मिलीमीटर बारिश, बीकानेर में 33.4 मिमी, गंगानगर में 23.7 मिमी, अलवर में 19.2 मिलीमीटर, हनुमानगढ़ के संगरिया में 6.5 मिमी, जोधपुर शहर में 3.7 मिमी, फलोदी में 3.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा और राज्य के अन्य स्थानों पर अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 30.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2023 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).