एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थानः शादी से कुछ घंटे पहले हल्दी की रस्म के दौरान करंट लगने से दूल्हे की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा में 29 वर्षीय शख्स की अपनी शादी से कुछ घंटे पहले मंगलवार को करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थानः शादी से कुछ घंटे पहले हल्दी की रस्म के दौरान करंट लगने से दूल्हे की मौत

कोटा, 23 अप्रैल राजस्थान के कोटा में 29 वर्षीय शख्स की अपनी शादी से कुछ घंटे पहले मंगलवार को करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यहां एक होटल में दूल्हे की हल्दी की रस्म के दौरान यह घटना हुई।

कोटा के केशवपुरा निवासी सूरज सक्सेना की मंगलवार शाम को शादी होनी थी और होटल में उनकी शादी से पहले की रस्में चल रही थीं। उनके परिवार ने बताया कि हल्दी की रस्म के दौरान, वह स्विमिंग पूल की ओर चला गया।

नान्ता थाने के प्रभारी (एसएचओ) नवल किशोर ने बताया कि उन्होंने लोहे का खंभा पकड़ा, जिससे उन्हें करंट लग गया।

एसएचओ ने बताया कि सूरज बेहोश हो गया और उन्हें एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।

किशोर ने बताया कि होटल प्रबंधन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (लापरवाही के कारण मौत) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2024 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).