देश की खबरें | राजस्थान: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने रविवार को उदयपुर में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के बाद खुली जिप्सी में परेड का निरीक्षण किया।

उदयपुर, 26 जनवरी राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने रविवार को उदयपुर में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के बाद खुली जिप्सी में परेड का निरीक्षण किया।

उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल हुए।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक महाशक्ति के रूप में उभरा है।

बागड़े ने कहा, “सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास सामाजिक-आर्थिक राजनीतिक प्रगति में हमारा मूल मंत्र है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत महाशक्ति के रूप में उभरा है।”

उन्होंने कहा कि आज जहां दुनिया के कई देश अस्थिरता के कारण आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, वहीं भारत में राजनीतिक स्थिरता के कारण मजबूती से फैसले लिए जा रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा, “देश की एकता व अखंडता तथा सतत विकास के लिए शासन के केंद्र में एक मजबूत, स्थिर और ऊर्जावान सरकार का होना जरूरी है।”

राज्यपाल ने राज्य सरकार की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में राजस्थान सरकार आमजन की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है।

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस उन महान संविधान निर्माताओं को याद करने का अवसर है, जिन्होंने विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान दिया और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया।

बागड़े ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और हमें इस पर गर्व है।

उन्होंने कहा कि हमारी सफल लोकतांत्रिक व्यवस्था ने दुनिया के कई देशों को लोकतांत्रिक मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया है।

बागड़े ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में कई कठिन मोड़ व गंभीर चुनौतियां आईं और देश ने हर संकट का डटकर सामना किया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने हमें हमेशा एक सच्चे मार्गदर्शक की तरह सही रास्ता दिखाया है और हम हमेशा संवैधानिक मूल्यों की कसौटी पर खरे उतरे हैं तथा हर चुनौती का पूरी दृढ़ता के साथ सामना किया है।

राज्यपाल ने कहा कि संविधान के दिखाए रास्ते पर चलकर भारत ने प्रगति की अद्भुत मिसाल कायम की है।

राज्यपाल ने अभिभाषण के बाद भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सचिन मित्तल और एस सेंगाथिर को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया। उन्होंने अन्य अधिकारियों और कार्मिकों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।

इससे पहले उदयपुर के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया।

जयपुर के बड़ी चौपड़ पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने झंडा फहराया।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा में तिरंगा फहराया और इससे पहले उन्होंने अमर जवान ज्योति स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान