देश की खबरें | जैव विविधता के लिए प्राथमिकता से काम कर रही है राजस्थान सरकार: मुख्यमंत्री शर्मा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वन्य जीव संसाधन को राज्य की गौरवशाली पहचान बताते हुए सोमवार को कहा कि हमारी सरकार वन्यजीवों तथा जैव विविधता के लिए प्राथमिकता से काम कर रही है।
जयपुर, 23 जून मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वन्य जीव संसाधन को राज्य की गौरवशाली पहचान बताते हुए सोमवार को कहा कि हमारी सरकार वन्यजीवों तथा जैव विविधता के लिए प्राथमिकता से काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वन्यजीवों का संरक्षण एवं संवर्धन करना हम सभी की अहम जिम्मेदारी है। शर्मा राज्य वन्य जीव मंडल की 15वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
शर्मा ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन्यजीव प्रबंधन के कार्यों की प्रभावी निगरानी हो तथा इसमें जनता की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में वन्यजीव पारिस्थितिकी तंत्र के मुख्य घटक होते हैं ऐसे में वन्यजीवों के महत्व को लेकर व्यापक स्तर पर जागरुकता फैलाई जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश के वन्य जीव संसाधनों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मानसून में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कहा कि हर गांव-हर शहर में वन मित्र और वृक्ष मित्र बनाए जाएं, उनके सामूहिक प्रयासों से ही प्रदेश पर्यावरण संरक्षण की दिशा में और आगे बढ़ेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

