देश की खबरें | अनुसूचित जनजातियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है राजस्थान सरकार : मुख्यमंत्री शर्मा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जनजातियों के कल्याण एवं आदिवासी उपयोजना टीएसपी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।
जयपुर, 20 जून राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जनजातियों के कल्याण एवं आदिवासी उपयोजना टीएसपी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद की बैठक की अध्यक्षता करने के दौरान यह बात कही।
शर्मा ने कहा कि यह परिषद केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वूपर्ण योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर 15 से 30 जून तक चलाए जा रहे धरती आबा जन-भागीदारी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए इसे सफल बनाएं।
उन्होंने वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत लंबित व्यक्तिगत एवं सामुदायिक दावों का शीघ्र निस्तारण कर अधिकार पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा स्वीकृत किए गए कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के कार्यों को जल्द पूरा करने और बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के कार्यों में गति लाने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टीएसपी क्षेत्र में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रोगियों की पहचान और उपचार सहायता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने पीएम-जनमन के तहत स्वीकृत कार्यों को गति प्रदान करने और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आयोजित हो रही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आदिवासी परिवार तक सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने पर भी जोर दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

