देश की खबरें | राजस्थान सरकार ने आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश को 15 करोड़ रुपये की सहायता दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार के कहा कि राज्य में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते आई आपदा से निपटने के लिए राजस्थान ने 15 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी है।

शिमला, 19 अगस्त हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार के कहा कि राज्य में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते आई आपदा से निपटने के लिए राजस्थान ने 15 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी है।

इससे पहले, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल के लिए 11 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद की घोषणा की थी।

यहां जारी एक बयान में सुक्खू ने सहायता मुहैया करने के लिए हिमाचल के लोगों की ओर से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों की मदद में यह राशि बहुत काम आएगी।

सुक्खू ने विभिन्न संगठनों और जनता से राज्य आपदा राहत कोष में उदारता से दान देने की अपील की, ताकि प्रभावित लोगों को पर्याप्त मदद दी जा सके।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से राज्य को करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार बड़े पैमाने पर राहत और पुनर्वास कार्य कर रही है और प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर