एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान: 1.14 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत का गांजा जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस के गैंगस्टर रोधी कार्य बल और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के एक दल ने रविवार रात को चित्तौड़गढ़ जिले में 227 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान: 1.14 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत का गांजा जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

जयपुर, नौ दिसंबर राजस्थान पुलिस के गैंगस्टर रोधी कार्य बल और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के एक दल ने रविवार रात को चित्तौड़गढ़ जिले में 227 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जब्त गांजे की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गैंगस्टर रोधी कार्य बल) दिनेश एमएन ने बताया कि आरोपी तस्कर श्यामलाल शर्मा (48) को गिरफ्तार किया गया और वह यह खेप चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और पुष्कर में तस्करी करने जा रहा था।

उन्होंने बताया कि ओछडी टोल नाके पर रविवार रात एक संदिग्ध ट्रक पर लगे तिरपाल को हटाकर देखा गया तो उसमें सरसों की बोरियों एवं नर्सरी के पौधे रखे हुए थे।

अधिकारी ने बताया कि इन सबके नीचे बहुत छोटे-छोटे से पैकेट थे, जिनमें गांजा भरा हुआ था।

उन्होंने बताया कि टीम ने ट्रक से पांच किलो के 38 पैकेट और 500 से 900 ग्राम के 48 पैकेट बरामद किए, जिनमें कुल 227 किलो 230 ग्राम गांजा जब्त कर आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में मादक पदार्थ की तस्करी कई बार करने की बात कबूल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2024 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).