देश की खबरें | राजस्थान: अजमेर में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में नाबालिग से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
जयपुर, 29 दिसंबर राजस्थान के अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में नाबालिग से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
थानाधिकारी सुनील टाडा ने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से इस संबंध में बृहस्पतिवार को दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।
उन्होंने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (सामूहिक दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि शिकायत में घटना बुधवार की बताई गई है। दोनों आरोपियों ने नाबालिग को जंगल में ले जाकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि पीड़िता ने आरोपियों की धमकी से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी है।
मामले की जांच कर रहे पुलिस उप अधीक्षक (अजमेर ग्रामीण) मनीष बड़गुजर ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवा लिया गया है और उसके बयान अदालत में दर्ज किये जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2023 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

