देश की खबरें | राजस्थान : अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत, 15 अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बीकानेर और सीकर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गये।
जयपुर, 25 फरवरी राजस्थान के बीकानेर और सीकर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह बीकानेर जिले के सांडवा थाना क्षेत्र में एक ट्रक और बस की भिडंत में ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि बस में सवार 12 लोग घायल हो गये। घायलों में से चार की हालत गंभीर है, उन्हें सुजानगढ़ राजकीय अस्पताल रेफर किया गया है।
उन्होंने बताया कि मृतक ट्रक चालक की पहचान माधोसिंह के रूप में की गई है। ट्रक के खलासी की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
सीकर जिले में हुए दूसरे अन्य हादसे में सीकर सदर थाना क्षेत्र में बीती रात जयपुर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईपास पर एक पिकअप और ट्रैवलर मिनी बस में हुई भिडंत में ट्रैवलर चालक और दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान ओम कंवर, संतोष कंवर और शीशपाल के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2021 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

