एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान: कार के खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पाली जिले में केनपुरा गांव के पास एक कार के सड़क किनारे खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान: कार के खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

जयपुर, 15 नवंबर राजस्थान के पाली जिले में केनपुरा गांव के पास एक कार के सड़क किनारे खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग महाराष्ट्र के कोल्हापुर से थे।

सांडेराव के थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि केनपुरा गांव के पास बृहस्पतिवार रात को उस समय यह घटना हुई जब कार में मौजूद छह लोग अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद जोधपुर से सिरोही जिले के शिवगंज जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि शिवगंज लौटते समय केनपुरा गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से पलट कर नीचे खाई में गिर गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान बाबूराव (50), उनकी पत्नी सारिका (38), बेटी साक्षी (19) और बेटे संस्कार (17) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल हुए दोनों व्यक्तियों को सांडेराव कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार की रफ्तार तेज थी जिसके कारण यह हादसा हुआ।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2024 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).