देश की खबरें | राजस्थान : सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत चार की मौत, 26 अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बीकानेर और धौलपुर जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 26 अन्य घायल हो गये।
बीकानेर/धौलपुर, 17 मई राजस्थान के बीकानेर और धौलपुर जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 26 अन्य घायल हो गये।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीकानेर में एक बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि यह हादसा श्रीडूंगरगढ़ के रामसरा बीघा के पास मंगलवार तड़के उस समय हुआ, जब जयपुर से बीकानेर जा रही एक निजी बस सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सावंत सिंह (बस चालक) और शाह मोहम्मद (ट्रक क्लीनर) के रूप में हुई है।
वहीं धौलपुर में मंगलवार को एक अन्य सड़क हादसे में बजरी से भरे ट्रैक्टर
ट्राली ने एक टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो में बैठी दो महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पुलिस ने बताया कि हादसे में टेंपो सवार मजदूर बबीता (40) और लीलावती (48) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल चार मजदूरों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)