एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान: कोटा में कार हादसे में एक परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा जिले में मंगलवार रात एक कार के खंभे से टकरा जाने से एक परिवार के तीन लोगों सहित चार लोगों की मौत हो गई।

देश की खबरें | राजस्थान: कोटा में कार हादसे में एक परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत

कोटा, सात मई, राजस्थान के कोटा जिले में मंगलवार रात एक कार के खंभे से टकरा जाने से एक परिवार के तीन लोगों सहित चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उस समय हुआ जब कार में सवार एक दंपत्ति और उनकी बेटी, कार चालक और एक अन्य व्यक्ति गुजरात से उत्तर प्रदेश जा रहे थे।

रामगंज मंडी थानाधिकारी मनोज सिंह सिकरवार ने बताया कि कार सन खेड़ी पुलिया के पास एक्सप्रेस वे पर एक खंभे (स्पीडोमीटर पोल) से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में सतीश चंद गोयल (45), उनकी पत्नी कुसुम और कार चालक शैलेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दंपत्ति की बेटी रितिका (20) की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति विशाल को बुधवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि दंपति और उनकी बेटी उत्तर प्रदेश के जालौन के रहने वाले थे, जबकि कार चालक और विशाल बिहार के छपरा जिले के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि गोयल एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे जबकि सिंह ठेकेदार थे।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया गया है। चालक के परिजनों के बुधवार को यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया जबकि दंपति और उनकी बेटी का पोस्टमार्टम उनके परिजनों के यहां पहुंचने पर करवाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मृतक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

सं कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2025 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).