देश की खबरें | राजस्थान : ब्लूटूथ डिवाइस लगी चप्पल के जरिये नकल मामले में तीन रीट परीक्षार्थी सहित पांच गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस ने रविवार को राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) से पूर्व तीन परीक्षार्थियों सहित पांच लोगों को ब्लूटूथ डिवाइस लगी चप्पल के जरिये नकल के मामले में गिरफ्तार किया है।
बीकानेर (राजस्थान), 26 सितंबर राजस्थान पुलिस ने रविवार को राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) से पूर्व तीन परीक्षार्थियों सहित पांच लोगों को ब्लूटूथ डिवाइस लगी चप्पल के जरिये नकल के मामले में गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी परीक्षा में चप्पल में छिपे हुए ब्लूटूथ के जरिये नकल की योजना बना रहे थे।
बीकानेर की पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने बताया कि ये लोग चप्पल में ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर नकल कराने की कोशिश कर रहे थे। इस सिलसिले में त्रिलोक, ओमप्रकाश, मदन गोपाल, राम और किरण देवी को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से मोबाइल सिम कार्ड, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य उपकरण भी बरामद किये गये हैं। सभी को परीक्षा शुरू होने से पूर्व गंगाशहर के नया बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया।
रविवार को राज्यभर में कड़ी सुरक्षा के बीच रीट की परीक्षा हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2021 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

