देश की खबरें | राजस्थान : विधानसभा उपचुनाव के लिए होम वोटिंग का पहला चरण पूरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के तहत घर से मतदान (होम वोटिंग) प्रक्रिया का पहला चरण शुक्रवार को पूरा हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जयपुर, आठ नवंबर राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के तहत घर से मतदान (होम वोटिंग) प्रक्रिया का पहला चरण शुक्रवार को पूरा हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान कुल 3,193 में से 3,085 पात्र मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि होम वोटिंग के पहले चरण में 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ जन और दिव्यांग वर्ग के कुल 3,085 पात्र मतदाताओं ने मतदान किया है। सोमवार से शुक्रवार तक पहले चरण में लक्षित कुल मतदाताओं में से 71 मतदाता निर्धारित समय पर घर पर नहीं मिलने के कारण वोट नहीं डाल सके हैं।

उन्होंने बताया कि होम वोटिंग के दूसरे चरण में मतदान दल 9-10 नवंबर को शेष मतदाताओं के घरों पर निर्धारित समय पर मतदान कराने के लिए आएंगे।

होम वोटिंग के लिए अब तक सर्वाधिक मतदान सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र में हुआ है, जहां कुल 661 पात्र मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य की सात विधानसभा सीटों- झुंझुनू, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\