देश की खबरें | राजस्थान : आईसीयू में भर्ती महिला से दुष्कर्म के आरोप में कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अलवर जिले में एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती महिला से दुष्कर्म के आरोप में एक कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 27 फरवरी राजस्थान के अलवर जिले में एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती महिला से दुष्कर्म के आरोप में एक कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना आज सुबह करीब साढ़े चार बजे की है और आरोपी चिराग यादव को हिरासत में ले लिया गया, जो कि अस्पताल में नर्सिंग सहायक के पद पर कार्यरत है।

शिवाजी पार्क थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि फेफड़ों में संक्रमण के कारण महिला अस्पताल के आईसीयू में उपचाराधीन है।

उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि यादव ने पीड़िता के बिस्तर के आसपास के पर्दे लगा कर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे एक टीका लगा दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई और होश में आने के बाद उसने अपने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी।

थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘ हमने यादव को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई जिसमें वह बिस्तर पर जाते और आसपास के पर्दे लगाते दिख रहा है। मामले की जांच जारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी