देश की खबरें | राजस्थान : चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी, 20 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के धौलपुर जिले में बाड़ी के कंचनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी के मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 28 नवंबर राजस्थान के धौलपुर जिले में बाड़ी के कंचनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी के मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में मंगलवार को मारपीट और हिंसा की कोई ताजा घटना सामने नहीं आयी और पूरे जिले में शांतिपूर्ण माहौल है। बाडी में एतियातन 165 अतिरिक्त जवान तैनात किये गये हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने स्वयं पुलिस अधिकारियों के साथ गांव-गांव जाकर लोगो के साथ बैठक की है और लोगों को शांति बनाये रखने की अपील की। वहीं जिले के सभी अधिकारियों और सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक कर शांति के लिए लोगो में जागरूकता लाने को कहा है।

उन्होंने बताया कि पंजीपुरा गांव में सोमवार को दोनों पक्षों में चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट, पथराव और गोलीबारी की घटना में नौ लोग घायल हो गये थे। पांच लोगो का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

उन्होंने बताया कि मारपीट मामले में 14 लोगो को सीआरपीसी की धारा 151 (शांति भंग) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है वहीं गोलीबारी के मामले में छह लोगो को मुकदमे में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी जसवंत सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी गिरिराज सिंह मलिंगा ने भी समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड