एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान : शिक्षा विभाग ने तय किया 10 वीं तथा 12 वीं बोर्ड परिणाम का फॉर्मूला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समिति की ओर से निर्धारित फॉर्मूले के अनुसार पिछले दो वर्षों की परीक्षाओं को आधार बनाया जाएगा। कक्षा 10 के विद्यार्थिओं के अंक निर्धारण के लिए कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा 2019 का अंकभार 45 प्रतिशत रहेगा।

देश की खबरें | राजस्थान : शिक्षा विभाग ने तय किया 10 वीं तथा 12 वीं बोर्ड परिणाम का फॉर्मूला

समिति की ओर से निर्धारित फॉर्मूले के अनुसार पिछले दो वर्षों की परीक्षाओं को आधार बनाया जाएगा। कक्षा 10 के विद्यार्थिओं के अंक निर्धारण के लिए कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा 2019 का अंकभार 45 प्रतिशत रहेगा।

कक्षा 9 में अंतिम प्राप्तांको का अंकभार 25 प्रतिशत रहेगा। वहीं कक्षा 10 का अंकभार 10 प्रतिशत रहेगा। कक्षा 10 के अंकभार का निर्धारण विद्यालय विषय समिति द्वारा किया जाएगा। इस समिति में शाला प्रधान, कक्षाध्यापक तथा विषय अध्यापन करवाने वाला शिक्षक शामिल रहेंगे।

यह समिति वर्तमान सत्र में किए गए विभिन्न डिजिटल नवाचारों जैसे स्माइल, स्माइल-2, आओ घर में सीखें, कक्षा तथा कक्षा शिक्षण में विद्यार्थियों की सतत भागीदारी तथा प्रदर्शन को देखते हुए सत्र पर्यन्त किए अवलोकन के आधार पर अंक निर्धारण करेगी। सत्रांक का अंकभार पूर्व के वर्षों के भांति 20 प्रतिशत रहेगा।

एक सरकारी बयान के अनुसार कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों के अंक निर्धारण फॉर्मूले में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2019 में प्राप्तांक का अंकभार 40 प्रतिशत रहेगा। कक्षा 11 में प्रदत्त अंकों का अंकभार 20 प्रतिशत रहेगा। कक्षा 12 का अंकभार 20 प्रतिशत रहेगा जिसका निर्धारण विद्यालय विषय समिति द्वारा किया जायेगा। सत्रांक का अंकभार पहले की तरह 20 प्रतिशत ही रहेगा।

कक्षा 12 की प्रायोगिक परीक्षाओं के सम्बंध में समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अधिकतर विद्यालयों में प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन हो चुका है तथा 40 प्रतिशत विद्यालयों में परीक्षा उपरान्त अंक भी दिए जा चुके हैं। अब शेष रहे विद्यालयों में कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं गृह तथा चिकित्सा विभाग द्वारा आवश्यक अनुमति मिलने पर ऑनलाइन या ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।

प्राइवेट विधार्थी या ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने श्रेणी सुधार हेतु आवेदन किया है उन्हे बोर्ड द्वारा जब भी परीक्षा का आयोजन होगा तब अवसर दिया जाएगा। समिति की ओर से तय अंक योजना में पूरक आए विद्यार्थीओं को पूरक परीक्षा का आयोजन होने पर परीक्षा देनी होगी।

प्राप्तांक से असंतुष्ट विधार्थी, जब बोर्ड द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, तब परीक्षा दे सकेंगे। इस हेतु वैकल्पिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाएगा तथा वैकल्पिक परीक्षा के ही अंको को अन्तिम परिणाम के रूप में माना जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2021 11:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).