देश की खबरें | राजस्थान: कई हिस्सों में तापमान में गिरावट, कुछ जगहों पर शीतलहर का पूर्वानुमान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कई हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जयपुर, नौ दिसंबर राजस्थान के कई हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि उत्तरी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट आई है।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, बीकानेर, श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।
केन्द्र ने आगामी दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में शीतलहर की संभावना जताई है।
केन्द्र के अनुसार, बीती रात भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि डबोक (उदयपुर) में 5.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में छह डिग्री, बारां के अंता में 6.3 डिग्री, करौली में 6.4 डिग्री, जालौर में 6.7 डिग्री, संगरिया-पिलानी-सीकर में 7-7 डिग्री, चूरू में 7.3 डिग्री, वनस्थली-अलवर और जैसलमेर में 8.2 डिग्री, बीकानेर में 8.4 डिग्री, गंगानगर में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
केंद्र ने बताया कि राज्य के अधिकांश स्थानों पर रविवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
केन्द्र के अनुसार, उदयपुर, अजमेर और कोटा संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया वहीं बीकानेर, जोधपुर और जयपुर संभाग तापमान सामान्य रहा।
केंद्र ने मंगलवार से राजस्थान में सर्दी बढ़ने की आशंका जताई है।
अधिकारियों ने बताया कि शेखावाटी के क्षेत्र (सीकर, पिलानी, झुंझुनूं) में न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक होने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2024 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

