देश की खबरें | राजस्थान : डोटासरा ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में छह विधानसभा क्षेत्रों के आगामी उप-चुनाव की तैयारी के लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को झुंझुनूं तथा दौसा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठक की।

जयपुर, 28 अगस्त राजस्थान में छह विधानसभा क्षेत्रों के आगामी उप-चुनाव की तैयारी के लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को झुंझुनूं तथा दौसा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठक की।

डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस 'वॉर रूम' में बैठक के दौरान संगठन को विधानसभा क्षेत्र में उप-चुनाव के मद्देनजर सक्रिय करने तथा आमजन को पार्टी के साथ जोड़ने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश प्रदान किए।

दोनों बैठक में विधानसभा उप-चुनाव हेतु संगठन की सक्रियता बढ़ाने के लिए गठित चार सदस्यीय समिति के सदस्यों सहित विधानसभा क्षेत्रों के ब्लॉक एवं मण्डल अध्यक्षों और पंचायती राज व नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में डोटासरा ने कांग्रेस नेताओं को आगामी विधानसभा उप-चुनाव हेतु क्षेत्र में संगठन की सक्रियता बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में रहने वाले सभी पूर्व पदाधिकारियों एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों से जिलाध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सम्पर्क कर संगठन की गतिविधियों में शामिल हों और पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु उन्हें प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिला स्तर पर स्वागत एवं धन्यवाद रैली आयोजित होगी जिसकी तैयारियों में जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक व मण्डल कमेटियां जुट जाएं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा उप-चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जुट जाए तथा मतदाता सूची में किसी का नाम ना छूटे अथवा कोई गलत नाम नहीं जुड़े इस हेतु पार्टी के बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार को डोटासरा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभाग एवं जिला प्रभारी पदाधिकारियों तथा जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी