देश की खबरें | राजस्थान : कोविड-19 के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रचार-प्रसार रथ रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने तीन जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति जागरूकता लाने के लिए ‘मोबाइल प्रचार-प्रसार रथों‘ को सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, सात सितंबर राजस्थान के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने तीन जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति जागरूकता लाने के लिए ‘मोबाइल प्रचार-प्रसार रथों‘ को सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

डॉ. शर्मा ने बताया कि आमजन में कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता के लिए प्रदेश भर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए), ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (आरईसी) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से अलवर, जोधपुर और अजमेर जिलों में विशेष जागरूकता रथ भेजे जा रहे हैं।

यह भी पढ़े | 2 Babbar Khalsa International Terrorists Arrested: बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 2 आतंकियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, कई बड़े नेता थे निशाने पर.

उन्होंने कहा कि ये रथ छह अक्टूबर तक तीनों जिलों के कोरोना वायरस संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों, तहसील मुख्यालयों और 100-100 राजस्व गांवों में जाकर आमजन को इस घातक संक्रमण के प्रति जागरूक करेंगे।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि इन रथों के जरिए संक्रमण प्रभावित जिलों में विभाग द्वारा तैयार आईईसी सामग्री का वितरण किया जाएगा। साथ ही नुक्कड नाटकों और गीतों के जरिए कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताए जाएंगे।

यह भी पढ़े | Conona Cases in UP: मुरादाबाद में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या.

उन्होंने बताया कि रथ में मिस कॉल रेडियो ‘नौबत बाजा‘ के बारे में आमजन को जानकारी दी जाएगी। आमजन ‘नौबत बाजा‘ के मोबाइल नंबर पर मिस कॉल देकर स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब है कि अब तक 2 लाख से अधिक प्रदेशवासी ‘नौबत बाजा‘ पर मिस कॉल कर जानकारी प्राप्त कर चुके हैं।

इस अवसर पर यूएनएफपीए के राज्य कार्यक्रम समन्वयक सुनील थॉमस तथा आरईसी के मुख्य प्रबंधक हरीश बवेजा भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी