देश की खबरें | राजस्थान: बिजली गिरने से मरने वालों की संख्या 23 हुई, राज्य सरकार परिजनों को मुआवजा देगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जयपुर, झालावाड़, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, बारां और धौलपुर जिलों में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात बच्चों सहित 23 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 अन्य लोग घायल हुए।

जयपुर, 12 जुलाई राजस्थान के जयपुर, झालावाड़, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, बारां और धौलपुर जिलों में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात बच्चों सहित 23 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 अन्य लोग घायल हुए।

राज्य सरकार ने इन हादसों में मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि व घायलों को नियमानुसार मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।

आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के शासन सचिव आनंद कुमार ने सोमवार को बताया कि राजधानी जयपुर, झालावाड़, कोटा और धौलपुर जिलों में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से सात बच्चों सहित 23 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य लोग घायल हो गये।

आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से राजधानी जयपुर में रविवार शाम को एक युवती सहित 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं कोटा में चार बच्चों, धौलपुर में तीन बच्चों और झालावाड़, बारां, सवाई माधोपुर और टोंक में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक गाय और 11 बकरियों सहित 16 पशुओं की जान चली गई।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया,'' राज्य में आकाशीय बिजली गिरने से हुए हादसों में मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता राशि व घायलों को नियमानुसार मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को प्रभावितों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस बेहद दुखद घड़ी में हमारी सरकार प्रभावितों के साथ है।''

वहीं, नागरिक सुरक्षा सचिव कुमार ने बताया कि मृतकों के आश्रितों को अनुग्रह सहायता एवं घायलों के इलाज के लिए एक करोड 65 लाख रुपये सम्बन्धित जिलाधिकारियों को जारी किए गए हैं। इसके तहत 23 मृतकों व 27 घायलों तथा 16 पशु हानि के लिए पशुपालकों को स्वीकृत आर्थिक सहायता सोमवार को ही उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर कार्यालय धौलपुर को 20 लाख, सवाई माधोपुर को 10 लाख, जयपुर को 80 लाख, टोंक को 10 लाख, कोटा को 25 लाख, बारां को 10 लाख एवं झालावाड़ को 10 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

\