देश की खबरें | राजस्थान संकट : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोलकाता, चेन्नई में प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट को लेकर पश्चिम बंगाल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यहां राजभवन के सामने धरना-प्रदर्शन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता/चेन्नई, 27 जुलाई राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट को लेकर पश्चिम बंगाल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यहां राजभवन के सामने धरना-प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यपाल विपक्षी दल के शासन वाले राज्यों में भगवा दल की सरकार बनवाने के लिए भाजपा के कथित एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 27 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यह प्रदर्शन संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने और राजस्थान की गहलोत सरकार के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कांग्रेस की तरफ से बुलाए गए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का हिस्सा था।

कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन के उत्तरी द्वार के सामने धरने पर बैठ गए और इस दौरान उन्होंने विभिन्न राज्यों के राज्यपाल और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।

यह भी पढ़े | कोरोना कहर: कर्नाटक में एक दिन में COVID-19 के सबसे अधिक 5324 नए मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 1 लाख पार.

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अमिताव चक्रवर्ती ने दावा किया, '' जिन राज्यों में भाजपा के विरोधी दलों की चुनी हुई सरकारें हैं, वहां सत्तारूढ़ दल के विधायकों को या तो डराया जा रहा है अथवा सरकार गिराने के लिए उन्हें खरीदा जा रहा है।''

उन्होंने आरोप लगाया, '' इन राज्यों में अतिसक्रिय राज्यपाल इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं।''

वहीं, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भी सोमवार को राजभवन की तरफ मार्च निकालने का प्रयास करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

तमिलनाडु कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के एस अलागिरी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि भाजपा राजस्थान में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने के लिए विधायकों को ''खरीदने'' का प्रयास कर रही थी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता के जयकुमार, एच वसंत कुमार और एम के विष्णु प्रसाद ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

राजभवन की ओर मार्च कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने करीब 500 मीटर पहले ही हिरासत में ले लिया, जिन्हें कुछ देर बाद रिहा कर दिया गया।

गौरतलब है कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने आरोप लगाया है कि राज्यपाल पर विधानसभा का सत्र नहीं बुलाने को लेकर ‘ऊपर’ से दबाव है। राज्य में सत्ता संघर्ष चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू