देश की खबरें | राजस्थान के उपचुनाव महत्वपूर्ण, कांग्रेस जीतेगी : माकन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने सोमवार को कहा कि राज्य की तीन सीटों पर अगले महीने होने वाले उपचुनाव सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी इन उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी।

जयपुर, 22 मार्च अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने सोमवार को कहा कि राज्य की तीन सीटों पर अगले महीने होने वाले उपचुनाव सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी इन उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी।

माकन यहां कांग्रेस मुख्यालय में राज्य पदाधिकारियों, अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्ष व विधानसभा उप चुनावों के प्रभारी मंत्रियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘आगामी विधानसभा उपचुनाव हम सभी कांग्रेसजनों के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। सभी पर्यवेक्षक व प्रभारी मंत्री अपने-अपने प्रभार के क्षेत्रों में चुनाव को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि प्रत्येक चुनाव कांग्रेस के लिये महत्वपूर्ण है और जीत के लिए जो रणनीति तैयार की जा रही है उसे प्रभारी मंत्री, प्रभारी पदाधिकारी व अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर क्रियान्वित करेंगे।

इससे पहले जयपुर पहुंचने पर माकन ने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘हमारे पर्यवेक्षक, प्रभारी मंत्री व अन्य लोग कई हफ्तों से काम कर रहे हैं। उपचुनाव की तैयारियों में हम आगे हैं और पार्टी सभी सीटों पर उपचुनाव जीतेगी।’’

राज्य की अशोक गहलोत सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए माकन ने कहा कि हाल ही में राज्य सरकार ने बहुत शानदार बजट पेश किया है जिसका फायदा भी पार्टी को मिलेगा।

बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान विधानसभा के तीन विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव घोषित हो चुके हैं चौथी सीट पर उपचुनाव की घोषणा किसी भी वक्त हो सकती है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान राजस्थान सरकार ने देश में सबसे बेहतरीन प्रबंधन का कार्य किया है तथा इस दौरान भी राज्य के विकास में सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं का बूथ अनुसार डेटाबेस तैयार कर लिया गया है। उपचुनावों में प्रभावी समन्वय के लिए राज्य कार्यालय में 10 सदस्यीय कन्ट्रोल रूम की बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों राजसमंद, सहाड़ा व सुजानगढ़ पर उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\