देश की खबरें | राजस्थान: महाकुंभ से श्रद्धालुओं को ले जा रही बस ने ट्रक को टक्कर मारी, तीन यात्रियों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाकुंभ में भाग लेने वाले 57 तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस बृहस्पतिवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कोटा (राजस्थान), 13 फरवरी महाकुंभ में भाग लेने वाले 57 तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस बृहस्पतिवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में भाग लेने के बाद मध्य प्रदेश के मंदसौर लौट रहे थे।
सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) हरिराज सिंह ने बताया कि बस ने सुबह करीब साढ़े छह बजे कोटा जिले के करोदिया गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जिनकी पहचान मध्य प्रदेश के मूल निवासी किशोरीलाल (60), उनकी पत्नी कैलाशीबाई (54) और अशोक के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि दो अन्य लोग घायल हो गए जिनकी पहचान चमनलाल और पार्वती के रूप में की गई है। अन्य यात्री सुरक्षित हैं।
एएसआई ने बताया कि संदेह है कि वाहन चलाते समय चालक को झपकी आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों का कोटा के एमबीएस अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2025 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

