एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | राजस्थान बजट: पांच वर्ष में चार लाख भर्तियों, युवाओं के लिए नीति बनाने का प्रस्ताव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. (तस्वीर के साथ)

जरुरी जानकारी | राजस्थान बजट: पांच वर्ष में चार लाख भर्तियों, युवाओं के लिए नीति बनाने का प्रस्ताव

(तस्वीर के साथ)

जयपुर, 10 जुलाई राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश करते हुए अगले पांच साल में चार लाख भर्तियां करने, युवाओं के लिए नीति बनाने, 25 लाख ग्रामीण मकानों में नल से जल पहुंचाने की घोषणा की।

उन्होंने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य में पहली बार नौ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे। मेधावी स्कूली छात्रों को इंटरनेट के साथ मुफ्त टैबलेट दिए जाएंगे।

बजट की प्रमुख विशेषताओं में दो लाख मकानों में बिजली कनेक्शन, काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर खाटू श्याम मंदिर में 100 करोड़ रुपये का गलियारा बनाना और राजस्थान पर्यटन विकास बोर्ड का गठन शामिल है।

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार ने 10 संकल्पों पर काम करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य को 350 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने, पानी, बिजली तथा सड़क सुविधाओं बेहतर करने, नियोजित शहरी विकास और किसानों को सशक्त बनाने को लेकर उनकी सरकार प्रतिबद्ध है।

कुमारी ने घोषणा की बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 27 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2024 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).