देश की खबरें | राजस्थान: बूंदी में लड़के-लड़की ने आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बूंदी जिले के एक गांव में 19 वर्षीय लड़के और 17 वर्षीय लड़की ने पेड़ से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
कोटा, छह जून राजस्थान के बूंदी जिले के एक गांव में 19 वर्षीय लड़के और 17 वर्षीय लड़की ने पेड़ से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों ने धनातरी गांव में फंदा लगाकर आत्महत्या की हालांकि किसी प्रकार का ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं किया गया है।
तालेड़ा के थानाधिकारी अजीत बागड़ोलिया ने बताया कि लड़के का शव शुक्रवार सुबह नदी के किनारे एक खेत में पेड़ के नीचे से बरामद किया गया जबकि लड़की का शव पेड़ से उतारा गया।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है हालांकि, उनके पास से कोई ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि लड़की स्कूल छोड़ चुकी थी। थानाधिकारी के अनुसार, दोनों के परिजनों ने मामले में किसी तरह की गड़बड़ी का आरोप नहीं लगाया है।
उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 (आत्महत्या पर पुलिस द्वारा जांच और रिपोर्ट) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2025 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

