देश की खबरें | राजस्थान: भाजपा ने सात में से पांच सीट पर जीत हासिल की, बीएपी के खाते में एक सीट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में विधानसभा की सात सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पांच पर जीत हासिल की जबकि एक सीट भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के खाते में गई।

जयपुर, 23 नवंबर राजस्थान में विधानसभा की सात सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पांच पर जीत हासिल की जबकि एक सीट भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के खाते में गई।

वहीं कांग्रेस एक सीट पर जीत हासिल करती हुई नजर आ रही है।

निर्वाचन आयोग ने शनिवार को मतगणना के बाद परिणाम जारी किए। आयोग के मुताबिक, भाजपा ने झुंझुनू (राजेंद्र भांबू), देवली-उनियारा (राजेंद्र गुर्जर), खींवसर (रेवंतराम डांगा), सलूंबर (शांता अमृतलाल मीणा) और रामगढ़ (सुखवंत सिंह) सीट पर जीत हासिल की।

वहीं भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार अनिल कुमार कटारा ने चौरासी विधानसभा सीट जीत दर्ज की।

आयोग के मुताबिक, दौसा सीट पर कांग्रेस की जीत लगभग तय मानी जा रही है, जहां सभी दौर की मतगणना के बाद पार्टी के प्रत्याशी दीनदयाल 2300 मतों से आगे हैं।

भाजपा ने दौसा सीट पर कैबिनेट मंत्री किरोड़ी मीणा के भाई जगमोहन को चुनाव मैदान में उतारा था और उनकी हार मीणा के लिए राजनीतिक झटका होगी। विधानसभा की जिन सात सीट पर चुनाव हुए हैं उनमें से चार कांग्रेस के पास थीं जबकि भाजपा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) और बीएपी के पास एक-एक सीट थी।

बीएपी ने चौरासी की अपनी सीट बरकरार रखी है जबकि आरएलपी को अपनी खींवसर सीट पर हार का सामना करना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\