देश की खबरें | राजस्थान : भाजपा राज्य में कांग्रेस सरकार की चौथी सालगिरह ‘काला दिवस’ के रूप में मनाएगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की चौथी सालगिरह ‘काला दिवस’ (ब्लैक डे) के रूप में मनाएगी।
जयपुर, 12 अक्टूबर राजस्थान में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की चौथी सालगिरह ‘काला दिवस’ (ब्लैक डे) के रूप में मनाएगी।
गहलोत सरकार 17 दिसंबर को चार साल पूरे करेगी।
भाजपा ने घोषणा की है कि वह कांग्रेस सरकार की चौथी सालगिरह से पहले गहलोत सरकार के चार साल के शासन की विफलताओं के खिलाफ एक ‘काला पत्र’ भी जारी करेगी। पार्टी सरकार के खिलाफ नवंबर से पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी।
भाजपा की राज्य इकाई ने सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन की योजना बनाई है। इसके बाद जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा और फिर दिसंबर में जयपुर में राज्य स्तरीय विरोध और 'जन आक्रोश रैली' आयोजित की जाएगी।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी राज्य सरकार के खिलाफ नवंबर और दिसंबर में विरोध प्रदर्शन करेगी।
उन्होंने दावा किया कि गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।
एक अन्य नेता ने बताया कि पार्टी ने ‘जन आक्रोश रैली’ में दो से तीन लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य तय किया है। इस रैली के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य केंद्रीय मंत्रियों को राज्य इकाई द्वारा आमंत्रित किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2022 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

