देश की खबरें | राजस्थान : भाजपा अध्यक्ष नड्डा पहुंचे उदयपुर, पदाधिकारियों की बैठक लेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा सोमवार को उदयपुर पहुंचे जहां पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनका स्वागत किया।
जयपुर/जोधपुर, 16 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा सोमवार को उदयपुर पहुंचे जहां पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनका स्वागत किया।
नड्डा उदयपुर संभाग में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक करेंगे जिसके बाद वह जोधपुर के लिए रवाना होंगे।
उल्लेखनीय है कि गुलाब चंद कटारिया के असम का राज्यपाल बनने के बाद उदयपुर सीट खाली हो गई थी।
जोधपुर में नड्डा पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे और रात में दिल्ली रवाना होने से पहले संगठन के नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे।
भाजपा की जोधपुर शहर इकाई के अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने कहा कि नड्डा पार्टी के जोधपुर संभाग के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, वर्तमान और पूर्व सांसदों और विधायकों, पार्टी के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, सभी जिलों के वर्तमान और पूर्व जिला अध्यक्षों से मुलाकात और संवाद करेंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है। विधानसभा चुनाव से पहले नड्डा की जोधपुर यात्रा काफी महत्व रखती है। जोधपुर संभाग की 33 सीटों में से भाजपा ने केवल सांचौर के लिए उम्मीदवार की घोषणा की है।
शहर इकाई के एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “पार्टी को पहले से ही सांचौर से पार्टी उम्मीदवार देवजी पटेल के खिलाफ लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा है।'
सांचौर विधानसभा सीट से पटेल को मैदान में उतारने के पार्टी के फैसले के विरोध में जालोर के कुल 8 में से 6 मंडल अध्यक्षों द्वारा हाल ही में दिए गए इस्तीफे से स्थिति और भी खराब हो गई है।
गौरतलब है कि जोधपुर संभाग में छह जिले शामिल हैं, जिनमें 33 विधानसभा क्षेत्र हैं। भाजपा व सत्तारूढ़ कांग्रेस दोनों के पास 15-15 सीटें हैं। लेकिन दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन से कांग्रेस का कुल जोड़ 17 सीटों का है।
यहां भाजपा के सामने मौजूदा सीटों को बरकरार रखने के साथ-साथ कांग्रेस के कब्जे वाली 17 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कब्जे वाली एक सीट पर अपनी सेंध लगाने की चुनौती है।
स. पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2023 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

