देश की खबरें | राजस्थान विधानसभा का सत्र शुरू, भाजपा सदस्यों ने किया हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान विधानसभा का आठवां सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ, जहां विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने करौली में एक युवती की कथित हत्या के मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया और सरकार से वक्तव्य की मांग की।

जयपुर, 14 जुलाई राजस्थान विधानसभा का आठवां सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ, जहां विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने करौली में एक युवती की कथित हत्या के मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया और सरकार से वक्तव्य की मांग की।

राज्य की 15वीं विधानसभा के आठवें सत्र की शुरुआत सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विशेष संबोधन से शुरू हुई और एक अल्पविराम के बाद अपराह्न एक बजकर 15 मिनट पर सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कार्यसूची के अनुसार विधायी कार्य शुरू करवाये।

भाजपा के सदस्यों ने करौली मामले पर बोलना शुरू कर दिया और नारेबाजी करते हुए आसन के सामने आ गए। अध्यक्ष ने उनकी ओर ध्यान दिए बिना विधायी कार्य निपटाए।

इसके बाद जोशी सदन में शोकाभिव्यक्ति के लिए उठे और विपक्षी सदस्यों से कहा कि विपक्ष को जनता के मुद्दे उठाने का अधिकार है, लेकिन नियमों के तहत ऐसा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सदन नियमों से चलता है।

जोशी ने कहा कि अगर विपक्ष की ओर से उन पर कुछ भी थोपने का प्रयास किया गया तो वह अध्यक्ष के तौर पर अपने सभी अधिकारों का इस्तेमाल करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि विपक्षी विधायकों की मंशा सदन को बाधित करने की नहीं है, बल्कि वे टोडाभीम (करौली) की घटना को लेकर आक्रोशित हैं।

राठौड़ ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार से वक्तव्य की मांग की, लेकिन अध्यक्ष ने इसे खारिज कर दिया।

सदन में पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व विधायक अब्दुल अजीज, पुष्पा देवी, भंवर लाल जोशी और बालासोर (ओडिशा) ट्रेन दुर्घटना पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

गौरतलब है कि करौली जिले के नादौती थाना क्षेत्र में 18-वर्षीया एक युवती का शव कुएं से बरामद किया गया है। युवती का कथित तौर पर अपहरण किया गया था और हत्या से पहले उस पर तेजाब हमला किया गया था। भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा सहित कई नेता वहां धरने पर बैठे हैं।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू