देश की खबरें | राजस्थान : छह जिलों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के छह जिलों भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर और सिरोही के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान तीन चरणों में होगा।

जयपुर, पांच अगस्त राजस्थान के छह जिलों भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर और सिरोही के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान तीन चरणों में होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रथम चरण के लिए 26 अगस्त, दूसरे चरण के लिए 29 अगस्त और तृतीय चरण के लिए 1 सितंबर को प्रातः 7.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। जबकि 4 सितंबर को संबंधित जिला मुख्यालयों पर मतगणना करवाई जाएगी।

आयोग के अनुसार चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इन सभी 6 जिलों के निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचर संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है, जो चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।

चुनाव आयुक्त पी. एस. मेहरा ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर चुनावी रैलियों, आम सभाओं पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उम्मीदवार केवल पांच समर्थकों के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि तीनों चरणों के चुनाव के लिए 11 अगस्त को अधिसूचना जारी होगी। नाम निर्देशन पत्र 16 अगस्त 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। 15 अगस्त को (रविवार) को नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 17 अगस्त को की जाएगी, जबकि 18 अगस्त अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि मतगणना चार सितंबर को जिला मुख्यालयों पर होगी। प्रमुख, प्रधान का चुनाव 6 सितंबर (सोमवार) को जबकि उप प्रमुख, उप प्रधान का चुनाव 7 सितंबर (मंगलवार) को होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी