देश की खबरें | राजस्थान: जयपुर में एक संस्थान ने गाय के गोबर से तीन लाख से अधिक दीये तैयार किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दीपावली के लिए गाय के गोबर का उपयोग करते हुए श्री कृष्ण बलराम गो सेवा ट्रस्ट द्वारा गोबर से तीन लाख से अधिक दीये तैयार किए गए हैं।

जयपुर, 12 नवंबर दीपावली के लिए गाय के गोबर का उपयोग करते हुए श्री कृष्ण बलराम गो सेवा ट्रस्ट द्वारा गोबर से तीन लाख से अधिक दीये तैयार किए गए हैं।

हरे कृष्णा मूवमेंट द्वारा संचालित ट्रस्ट को राज्य सरकार तथा जयपुर नगर निगम ने 2016 में गोशाला का प्रबंधन करने के लिए नियुक्त किया था। यहां 13 हजार से अधिक गाय हैं।

संस्थान के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘हमने गाय के गोबर से तीन लाख से अधिक दीये तैयार किए हैं। इसके लिए हमारे स्वयंसेवक कई दिनों से लगे हुए थे और इसका उद्देश्य गोरक्षा के बारे में एक संदेश देना था।’’

उन्होंने बताया कि अधिकांश दीये अनुयायियों के बीच वितरित किए गए और कुछ बाजार में बहुत ही कम कीमत पर भी बेचे गये।

उन्होंने बताया कि गोबर में आटा, लकड़ी का बुरादा और गोंद ग्वार एक निश्चित मात्रा में मिलाया जाता है।

उन्होंने बताया, ‘‘इस मिश्रण को हाइड्रोलिक प्रणाली द्वारा संचालित मशीन से दीये का सुंदर आकार दिया गया। एक मिनट में लगभग ग्यारह दीये तैयार हो जाते हैं।’’

उन्होंने बताया इन दीयों के अवशेषों को पौधों के लिए उर्वरक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

हरे कृष्ण मूवमेंट यहां प्रसिद्ध श्री कृष्ण बलराम मंदिर का संचालन करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू