देश की खबरें | राजस्थान: जयपुर में दीपावली के दिन 84 लोग घायल हुये, आग लगने की करीब 25 सूचनाएं मिलीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दीपावली के पर्व पर शहरभर में 84 से अधिक लोग घायल हो गए और आग लगने की करीब 25 सूचनाएं मिलीं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 13 नवंबर दीपावली के पर्व पर शहरभर में 84 से अधिक लोग घायल हो गए और आग लगने की करीब 25 सूचनाएं मिलीं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में झुलस कर घायल होने के कुल 84 मामले सामने आए, जिनमें आखों में चोट के 43 मामले हैं।

एसएमएस के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा ने कहा, ‘‘41 लोग झुलस गए और उन्हें कल रात अस्पताल लाया गया। उनमें से सात लोगों को भर्ती कर लिया गया और बाकी को प्राथमिक उपचार दिया गया।’’

उन्होंने बताया कि आज सुबह समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान दर्ज किए गए कुल 84 मामलों में से 43 आखों में चोट के थे। सात लोगों को उपचार के लिये भर्ती किया गया है। जबकि 36 लोगों आपातकालीन उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

अन्य अस्पतालों में कुछ और मामले सामने आए हैं।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र मीणा ने बताया कि बीती रात आग लगने की करीब 25 सूचनाएं मिलीं, हालांकि कोई बड़ी घटना नहीं हुई और कोई जनहानि की सूचना नहीं है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चुनावी आचार संहिता के चलते और दीपावली के पर्व को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण रहा।’’

उन्होंने बताया कि राजधानी में भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात को सुगम बनाने के लिये विभिन्न स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट