Rajasthan Unknown Viral Disease: बाड़मेर में अज्ञात वायरल बीमारी से 70 लोग बीमार, प्रशासन सतर्क

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक अज्ञात वायरल बीमारी के कारण 70 से अधिक लोग बीमार हो गए. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इसके मद्देनजर प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि बाड़मेर जिला अस्पताल में करीब 40 लोग उपचाराधीन हैं और करीब एक दर्जन को उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

जयपुर, 11 अप्रैल : राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक अज्ञात वायरल बीमारी के कारण 70 से अधिक लोग बीमार हो गए. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इसके मद्देनजर प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि बाड़मेर जिला अस्पताल में करीब 40 लोग उपचाराधीन हैं और करीब एक दर्जन को उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया है. बाड़मेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चंद्रशेखर गुर्जर ने बताया कि "लगभग 70 से 80 लोग बीमार हो गए हैं. उनमें से कुछ लोगों को डेंगू हैं जबकि अन्य को वायरल बीमारी है.

रक्त के नमूने चिकित्सा जांच के लिए भेजे गए हैं जिसके बाद कुछ ठोस कहा जा सकता है.’’ उन्होंने बताया,‘‘ हमारी टीमें पिछले पांच-छह दिन से लगातार स्थिति की निगरानी कर रही हैं.कोई भी मरीज गंभीर नहीं है और हम एक दो दिनों में स्थिति को नियंत्रित कर लेंगे.’’ स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बाड़मेर जिले के तिरसिंगङी गांव में एक बीमारी फैली जहां लोगों ने डेंगू जैसा बुखार और पेट दर्द की शिकायत की है. यह भी पढ़ें : Jammu-Kashmir: प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो आतंकी सहयोगी गिरफ्तार

बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन भी मंगलवार को जिला अस्पताल में बीमार मरीजों से मिलने और स्वास्थ्य विभाग कर्मियों से स्थिति का जायजा लेने पहुंचे. विधायक जैन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मैंने गांव में बीमारी के कारण को समझने के लिये एक विशेष टीम भेजने का निर्देश दिया है. हम स्थिति को नियंत्रित करने और बीमारी को फैलने से रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ गांव में चिकित्सा जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि यह डेंगू है, कोविड है या कोई अन्य बीमारी. “

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश