एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान: 30 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी मामले में 30 लोग गिरफ्तार, दो नाबालिग हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जयपुर में पुलिस ने 30 करोड़ रुपये की कथित साइबर धोखाधड़ी के मामले में शनिवार को 10 स्थानों पर छापेमारी कर 30 लोगों को गिरफ्तार किया और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान: 30 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी मामले में 30 लोग गिरफ्तार, दो नाबालिग हिरासत में

जयपुर, 11 जनवरी राजस्थान के जयपुर में पुलिस ने 30 करोड़ रुपये की कथित साइबर धोखाधड़ी के मामले में शनिवार को 10 स्थानों पर छापेमारी कर 30 लोगों को गिरफ्तार किया और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी से जुड़े 130 बैंक खातों से लेनदेन पर रोक दी गयी है।

जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि डिजिटल धोखाधड़ी की गतिविधियों के बारे में मिली सूचना के आधार पर अभियान की योजना बनाकर एक संयुक्त टीम बनाई गई।

जोसेफ ने बताया कि टीम ने बिंदायका, कालवाड़ और हरमाड़ा इलाकों में छापेमारी की और कंप्यूटर, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, चेक बुक, पासबुक तथा अन्य सामान जब्त किया।

उन्होंने बताया, “धोखाधड़ी में शामिल 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।”

अधिकारी ने बताया कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2025 10:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).