देश की खबरें | राज ठाकरे भाजपा की भाषा बोल रहे हैं, उनके भाषण में महंगाई के मुद्दे गायब हैं: शरद पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज ठाकरे भारतीय जनता पार्टी की भाषा बोल रहे हैं।

मुंबई, 13 अप्रैल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज ठाकरे भारतीय जनता पार्टी की बोल रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख ने समान नागरिक संहिता की हिमायत की थी और देश में जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण की जरूरत पर जोर दिया था।

मस्जिदों से तीन मई तक लाउडस्पीकर हटाने के राज्य सरकार को राज ठाकरे के अल्टीमेटम के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा, ‘‘सरकार इस बारे में गंभीरता से विचार करेगी’’, हालांकि उन्होंने विस्तार से कुछ नहीं कहा।

उन्होंने राज ठाकरे के इस आरोप को भी खारिज कर दिया कि वह (पवार) एक नास्तिक हैं। राकांपा प्रमुख ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं मंदिर जाता हूं, लेकिन दिखावा करने में यकीन नहीं करता।’’

पवार ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में सामाजिक एकता में विघ्न डालने की कोशिश की जा रही है और राज्य में सांप्रदायिक विचारधारा को बढ़ावा दिया जा रहा है।

राज ठाकरे ने ठाणे में मंगलवार रात मनसे की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि यदि शिवसेना नीत राज्य सरकार ने अधिक ध्वनि वाले लाउडस्पीकर तीन मई से पहले मस्जिदों से नहीं हटाये तो मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे।

पवार ने कहा, ‘‘यह जाहिर है कि हम उनके (राज ठाकरे के) भाषण में वही सुनते हैं, जो भाजपा उन्हें बोलने को कहती है।’’

उन्होंने कहा कि मनसे प्रमुख ने भाजपा के खिलाफ एक शब्द तक नहीं बोला, लेकिन राकांपा पर निशाना साधा।

राकांपा, राज्य में महाविकास आघाडी सरकार में शामिल है। शिवसेना नीत इस गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है।

पवार ने कहा, ‘‘उन्होंने (राज ठाकरे ने) वह जिम्मेदारी निभाने की कोशिश की है जो भाजपा ने उन्हें दी होगी।’’

राज ठाकरे ने अपने भाषण में समान नागरिक संहिता की हिमायत की और देश में जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने की जरूरत पर जोर दिया था।

पवार ने राज ठाकरे के इस इस दावे को ‘‘बचकाना’’ करार दिया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के परिवार के सदस्यों के परिसरों में छापा मारा, लेकिन (बारामती से सांसद) सुप्रिया सुले के यहां नहीं।

अजित पवार, राकांपा प्रमुख के भतीजे हैं।

राकांपा प्रमुख ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यदि अजित पवार के परिवार में कुछ होता है तो इसका मतलब है कि यह मेरे साथ हुआ। क्या आपको लगता है कि मैं और अजित पवार अलग हैं? क्या अजित और सुप्रिया चचेरे भाई-बहन नहीं हैं? क्या यह एक राजनीतिक आरोप है? यह एक बचकाना आरोप है।’’

मनसे प्रमुख पर प्रहार करते हुए राकांपा प्रमुख ने कहा कि लोगों को एक ऐसे व्यक्ति के बयानों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है ,जो छह महीने या साल में एक बार बयान देते हैं।

शरद पवार ने तंज करते हुए कहा कि वह मनसे प्रमुख और भाजपा के बीच सांठगांठ की प्रकृति के बारे में नहीं जानते हैं।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘वह (राज ठाकरे) इस (भाजपा के) बारे में एक शब्द भी नहीं बोलते हैं। इसका क्या मतलब है? लेकिन जो व्यक्ति खुद को नेता बताते हैं वह महंगाई या बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर नहीं बोलते हैं। इसका क्या मतलब है?

पवार ने राज ठाकरे के इस आरोप को खारिज कर दिया कि वह जाति की राजनीति करते हैं और छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम नहीं लेते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\