देश की खबरें | नए साल में ‘गाड़ी दौड़ाओ, हुडदंग मचाओ ...जाओगे जेल’: रायपुर पुलिस का संदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले की पुलिस ने आकर्षक संदेश और वीडियो जारी कर लोगों को नए साल का जश्न मनाने के दौरान शराब पीकर वाहन नहीं चलाने के लिए आगाह किया है।

रायपुर, 31 दिसंबर छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले की पुलिस ने आकर्षक संदेश और वीडियो जारी कर लोगों को नए साल का जश्न मनाने के दौरान शराब पीकर वाहन नहीं चलाने के लिए आगाह किया है।

रायपुर जिले की पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में ट्विटर और फेसबुक सहित अनेक सोशल मीडिया हैंडल पर कई सामग्री पोस्ट की है जो नए वर्ष की पूर्व संध्या पर वायरल हो गई है।

इन जागरूकता संदेशों में से एक में लिखा है, ''नया साल स्पेशल ऑफर- गाड़ी दौड़ाओ, हुडदंग मचाओ, खुद को हमारे साथ पाओ, नए साल की रात फर्श पर बिताओ। मेहमान बनो हमारा, लॉक अप से दिखेगा पहाड़ों का नजारा।''

रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रशांत अग्रवाल ने बताया, ''पुलिस द्वारा समय-समय पर लोगों को यातायात सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए संदेश और वीडियो जारी किए जा रहे हैं। यह संदेश आम जनता का ध्यान आकर्षित करता है।''

रायपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया में साझा किए गए एक वीडियो में चार युवक पुलिस द्वारा चेतावनी दिए जाने के बावजूद एक कार में शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाद में चारों का एक्सीडेंट हो जाता है।

जागरूकता संदेश वाले इन वीडियो में रायपुर के एसएसपी को आखिरी में दिखाया गया है। इसमें वह लोगों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने का आग्रह करते हैं।

अग्रवाल ने बताया कि नए साल का जश्न शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

उन्होंने बताया कि नए वर्ष की पार्टियों और विभिन्न स्थानों पर भीड़ के जमावड़े को देखते हुए पूरे रायपुर में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उनके अनुसार डायल 112 आपातकालीन सेवा के साथ-साथ प्रत्येक थाने से गश्त करने वाली टीम अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखेंगी।

जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के आवास और पर्यावरण विभाग ने 31 दिसंबर और एक जनवरी को सुबह 10 बजे से रात 12 बजे तक नए साल की पूर्व संध्या के जश्न के लिए लाउडस्पीकरों के उपयोग की अनुमति देने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर