देश की खबरें | उत्तरी कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश ने कहर बरपाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर कर्नाटक के कुछ हिस्सों में पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने कहर बरपाया है, फसलों को नुकसान पहुंचा है एवं घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं । कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र के सूत्रों ने यह जानकारी दी ।
बेंगलुरू, 14 अक्टूबर उत्तर कर्नाटक के कुछ हिस्सों में पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने कहर बरपाया है, फसलों को नुकसान पहुंचा है एवं घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं । कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र के सूत्रों ने यह जानकारी दी ।
आपदा केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि कावेरी एवं कृष्णा बेसिन के सभी प्रमुख बांध पानी से लबालब भर गये है और उनके फ्लडगेट को एक बार फिर से खोल दिया गया है ।
अधिकारियों ने बताया कि कलबुर्गी, यादगीर एवं बीदर जिले बुरी तरह प्रभावित हुये हैं क्योंकि छोटी नदिया पूरे उफान पर है। कई झीलें लबालब भर गई हैं और कई गांवों में बाढ़ आ गयी है।
कलबुर्गी जिले के चिंचोली तालुक में स्थित नगराला एवं चंद्रमपल्ली झीलों के गेट खोल दिये गये हैं जिससे पास के गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।
भारी बारिश के कारण कलबुर्गी जिले के अलांद तालुक में सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है । बारिश के कारण तालुक की बड़ी झीलों में पानी भर गया है ।
मूसलाधार बारिश के कारण यादगीर जिले के यारगोल गांव में फसल खराब हो गई है और जल जमाव हो गया है ।
प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र ने मंगलवार को अगले 24 घंटों में राज्य के उत्तरी हिस्से, आंतरिक एवं तटीय कर्नाटक में सामान्य से भारी बारिश का अनुमान लगाया था ।
इससे पहले भी इलाके में अगस्त एवं सितंबर में बारिश के कारण नुकसान हो चुका है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)