एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल में बारिश होगी तेज, आईएमडी ने 18 से 20 मई तक कई जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को केरल के कई जिलों में 18 से 20 मई के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया । इसके साथ ही विभाग ने राज्य में अगले कुछ दिनों में तेज बारिश होने की संभावना जतायी है ।

देश की खबरें | केरल में बारिश होगी तेज, आईएमडी ने 18 से 20 मई तक कई जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया

तिरुवनंतपुरम, 16 मई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को केरल के कई जिलों में 18 से 20 मई के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया । इसके साथ ही विभाग ने राज्य में अगले कुछ दिनों में तेज बारिश होने की संभावना जतायी है ।

आईएमडी ने 18 मई को पलक्कड़ और मलप्पुरम, 19 मई को पथनमथिट्टा अलप्पुझा व इडुक्की और 20 मई को राज्य के सात अन्य जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

आईएमडी के मुताबिक, 20 मई के लिए कुछ जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है हालांकि बारिश उतनी ही होगी जितनी ‘रेड अलर्ट’ में होती है।

आईएमडी ने राज्य के 14 जिलों में से नौ में आज (बृहस्पतिवार) के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।

‘रेड अलर्ट’ भारी से अत्यधिक भारी बारिश (24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से अधिक) का संकेत देता है, जबकि ‘ऑरेंज अलर्ट’ बहुत भारी बारिश (6 से 20 सेंटीमीटर) के लिए जारी किया जाता है। ‘यलो अलर्ट’ 6 से 11 सेंटीमीटर बारिश के पूर्वानुमान पर जारी किया जाता है।

आईएमडी ने केरल के कुछ स्थानों पर आज (बृहस्पतिवार) से 20 मई तक आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

आईएमडी के मुताबिक, दक्षिणी केरल तट और उसके आसपास तेज हवाओं के साथ खराब मौसम की संभावना है और तट के आस-पास के क्षेत्रों में मछुआरों को 18 से 20 मई तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2024 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).