देश की खबरें | बारिश:कर्नाटक के मंत्री दिनेश गुंडू राव ने अधिकारियों को लापरवाही के प्रति चेताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि राज्य में बारिश संबंधी दुर्घटनाओं से निपटने वाले अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में एहतियाती कदम उठाने में अपनी ओर से हुई किसी भी प्रकार की चूक के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।

मंगलुरु, आठ जुलाई कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि राज्य में बारिश संबंधी दुर्घटनाओं से निपटने वाले अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में एहतियाती कदम उठाने में अपनी ओर से हुई किसी भी प्रकार की चूक के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।

मंत्री ने शुक्रवार रात मंगलुरु सिटी कॉरपोरेशन (एमसीसी) के कमान नियंत्रण कक्ष में आयोजित एक बैठक में कहा कि कमियां पाए जाने पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं से निपटने के लिए उठाये गये कदमों पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ चर्चा की गयी।

मंत्री ने कहा कि निचले इलाकों, नदी तटों और तालाबों के पास के क्षेत्रों में दुर्घटनाओं को रोकने के लिये पर्याप्त कदम उठाए जाने चाहिए। साथ ही मछुआरों को समुद्र में न जाने के लिये आवश्यक निर्देश दिये जाने चाहिये।

गुंडू राव ने निर्देश दिया कि अधिकारी नियंत्रण स्टेशन में रहें और बिना किसी चूक के आपदा प्रबंधन को लेकर काम करें। मानसून के दौरान आपदा की आशंका वाले इलाकों में नोडल अधिकारियों की तैनाती की जानी है।

मंत्री ने कहा कि दैनिक आधार पर स्थिति की समीक्षा करने के बाद स्कूल और कॉलेज में छुट्टियों की घोषणा की जानी चाहिए।

बैठक में विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) हरीश कुमार, जिले के उपायुक्त मुल्लई मुगिलन, शहर के पुलिस आयुक्त कुलदीप कुमार आर जैन, एमसीसी आयुक्त सीएल आनंद, जिला पंचायत सीईओ डॉ के आनंद और पुलिस अधीक्षक सीबी रश्यांत मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\