देश की खबरें | पूर्वी राजस्थान में अनेक जगह बारिश, पश्चिमी राजस्थान में सूखा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पश्चिम मानसून के असर से रविवार को दिन में पूर्वी राजस्थान में कई जगह हल्की बारिश दर्ज की गई।
जयपुर, 22 जून दक्षिण पश्चिम मानसून के असर से रविवार को दिन में पूर्वी राजस्थान में कई जगह हल्की बारिश दर्ज की गई।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, रविवार दिन में माउंट आबू में सर्वाधिक 27 मिलीमीटर बारिश हुई। राजधानी जयपुर में 2.1 मिलीमीटर वर्षा हुई। वहीं पश्चिमी राजस्थान सूखा रहा और गंगानगर में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
केंद्र ने बताया कि रविवार सुबह खत्म हुए पिछले चौबीस घंटे में अनेक जगह भारी से अति भारी बारिश हुई। सबसे अधिक 181.4 मिलीमीटर बारिश माउंट आबू तहसील में हुई। वहीं भीलवाड़ा में 175 मिलीमीटर, कोटा में 44.9 मिलीमीटर, चित्तौड़गढ़ में 27 मिमी, जयपुर में 20.8 मिमी व सीकर में 13 मिलीमीटर बारिश हुई।
मौसम केंद्र के अनुसार 23-24 जून को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी/अति भारी बारिश हो सकती है।
इसने कहा कि 23 जून को कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग में एक दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की भी संभावना है।
पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 25-27 जून के दौरान आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2025 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

