एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भीषण गर्मी के बीच राजस्थान के कई इलाकों में बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अधिकतर इलाकों में जहां भीषण गर्मी पड़ रही है वहीं उदयपुर और अजमेर संभाग में कहीं कहीं बारिश हुई है।

देश की खबरें | भीषण गर्मी के बीच राजस्थान के कई इलाकों में बारिश

जयपुर, 20 मई राजस्थान के अधिकतर इलाकों में जहां भीषण गर्मी पड़ रही है वहीं उदयपुर और अजमेर संभाग में कहीं कहीं बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, जोधपुर संभाग और शेखावाटी इलाके में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा।

विभाग के अनुसार, मंगलवार की सुबह तक बीते चौबीस घंटे में उदयपुर और अजमेर संभाग में कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, लेकिन शेष भागों में मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक वर्षा सहाड़ा (भीलवाड़ा) में 41 मिलीमीटर दर्ज की गई।

इस दौरान बीकानेर संभाग में कहीं कहीं तेज गर्मी भी रही। सर्वाधिक अधिकतम तापमान पिलानी में 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 5.0 डिग्री अधिक है।

विभाग के अनुसार आगामी 3-4 दिन बीकानेर, जोधपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में 'लू' का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती इलाकों में आगामी 2-3 दिन 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। बीकानेर संभाग में 20-21 मई को कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ आंधी चलेगी।

राज्य के उदयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 19-25 मई को कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश होने तथा आंधी चलने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2025 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).