एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में बारिश का दौर जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है जहां मंगलवार को भी अनेक हिस्सों में अच्छी खासी बारिश हुई।

देश की खबरें | राजस्थान में बारिश का दौर जारी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 25 अगस्त राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है जहां मंगलवार को भी अनेक हिस्सों में अच्छी खासी बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में अनेक स्थानों पर बादल छाये रहे और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी। सबसे अधिक बारिश सिरोही, जालोर, बाड़मेर और पाली जिले में हुई। जालोर के सायला में 153.0 मिमी बारिश हुई।

यह भी पढ़े | एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की समय सीमा 2 महीने के लिए बढ़ाई गई: 25 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसके अलावा माउंट आबू में 11 सेंटीमीटर, अजमेर के टाटगढ़ में पांच सेंटीमीटर, राजसमंद के भीम में चार सेंटीमीटर, भीलवाड़ा के मंडल में तीन सेंटीमीटर, बाड़मेर के पचपदरा में नौ और छोटन में आठ सेंटीमीटर, पाली के सोजत में सात सेंटीमीटर बारिश हुई।

राजधानी जयपुर में मंगलवार को भी दिन भर बादल छाये रहे और बीच-बीच में बूंदाबांदी तथा बारिश होती रही।

यह भी पढ़े | Earthquake In Tehri Garhwal: उत्तराखंड के तेहरी गढ़वाल में महसूस हुए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.4 मापी गई, किसी जान माल के नुकसाना की खबर नहीं.

मौसम विभाग के अनुसार यह क्रम अगले चौबीस घंटे में भी बने रहने का अनुमान है।

विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटे में बाड़मेर, बीकानेर, गंगानगर और नागौर जिले में कहीं-कही मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2020 08:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).