चंडीगढ़, 27 फरवरी चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में दिन में हल्की बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विभाग ने बताया कि अंबाला और पंचकूला सहित हरियाणा के कुछ हिस्सों तथा पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और पठानकोट में भी बारिश हुई।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, चंडीगढ़ में दिन में 2.5 मिमी बारिश हुई। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले बुधवार को यह 28.9 डिग्री था।
अंबाला में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार के तापमान से करीब 10 डिग्री कम है। हिसार में दिन का तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बुधवार से आठ डिग्री कम है।
अमृतसर में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार के तापमान से चार डिग्री कम था।
लुधियाना में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक दिन पहले दर्ज किये गये अधिकतम तापमान से सात डिग्री कम था। वहीं, पटियाला और पठानकोट में अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY