देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को मध्यम से भारी बारिश हुई।
शिमला, 21 जून हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को मध्यम से भारी बारिश हुई।
स्थानीय मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के पांच जिलों और बुधवार को नौ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
ऑरेंज अलर्ट के अनुसार रविवार को हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है जबकि बुधवार को कुल्लू, किन्नौर और लाहौल और स्पीति को छोड़कर 12 में से नौ जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है।
मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को राज्य के अधिकतर जिलों में भारी बारिश का 'येलो' अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटों में कांगड़ा 87.8 मिलीमीटर (मिमी) बारिश के साथ राज्य में सबसे अधिक बारिश वाला स्थान रहा, जबकि नगरोटा सूरियां में 56.4 मिमी, जोगिंदरनगर में 54 मिमी, गुलेर में 40.8 मिमी, नादौन में 30 मिमी, सुजानपुर टीहरा में 28.5 मिमी, बैजनाथ में 28 मिमी, पालमपुर में 20 मिमी और नाहन में 18.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
सुन्दरनगर, कांगड़ा और बजौरा में गरज के साथ बारिश हुई और 37 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।
मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में हिमाचल प्रदेश के शेष भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2025 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

